महापौर से पानी आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने की मांग
पलामू, अप्रैल 14 -- मेदिनीनगर। शहर के सामाजिक संगठन नवनिर्माण शक्ति संघ ने नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर से मिलकर नगर निगम क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष स्नेहा ओझा के नेतृत्व में महिलाओं ने पुलिस लाइन रोड स्थित मेजर मोड़ से लेकर डॉ. मीरा झा के घर तक पानी सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इस क्षेत्र में लंबे समय से जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, जलनिकासी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी, मादक पदार्थों की बढ़ती बिक्री और सेवन, असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों को भी मेयर के समक्ष रखा। प्रतिनिधि मंडल में चंद्रप्रकाश ओझा, सोनी पाठक, वागीशा विश्वकर्मा, रानी उपाध्याय, प्रिया सिंह, सोनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.