गिरडीह, मार्च 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति एवं महिला चौपाल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शाम को एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा एवं नगर निगम की महिला पार्षदों का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में आयोजकों के द्वारा महापौर प्रमिला मेहरा को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला पार्षदों को भी सम्मानित करते हुए उनके जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई। महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि महिलाओं की शक्ति और सहयोग से ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में अयो...