महापौर व नगर आयुक्त ने घायलों का जाना हाल, शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना
लखनऊ, जून 24 -- अलीगंज के पुरनिया (सेक्टर-डी) स्थित अवैध बिल्डिंग में हुई हृदयविदारक अग्निकांड घटना के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल बुधवार को पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचीं। महापौर और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने केजीएमयू में भर्ती ऐशबाग निवासी जयंत कुमार का कुशलक्षेम जाना। उनको बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। इसके बाद महापौर ने गुडम्बा मायापुरी पहुंचकर हादसे में दिवंगत हुए सागर पंत के शोकाकुल परिजनों से भेंट की। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद ज्ञान विहार कॉलोनी, कमता चिनहट ज्योति जी के परिजनों से भेंट की। महापौर ने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा शहर शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। यह भी पढ़ें- अधूरे रह गए सपने, स्केचबुक में कैद रह गईं यादें उन्होंने मार्टिनपुरवा, गौतमपल्ली में नीलेश कुमार और आदर्श नगर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.