अयोध्या, अप्रैल 24 -- अयोध्या। नगर की सरकार आपके द्वार अभियान के तहत महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार नगर निगम के सभी विभागों की टीम के साथ भ्रमण कर शुक्रवार को नाला सफाई कार्य का जायजा लेंगे। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि सुबह सात बजे पुलिस लाइन से नाला निरीक्षण कार्य की शुरुआत होगी। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद भी मौजूद रहेंगे। महापौर भ्रमण के दौरान समस्याओं का भी समाधान करेंगे। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.