रांची, मार्च 31 -- रांची। संवाददाता रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो की माता बॉबी तिर्की का मंगलवार शाम धुर्वा स्थित पतराटोली आवास में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉबी तिर्की का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 11 बजे पतराटोली स्थित मसना में किया जाएगा। वे अपने पीछे पति दिलवर तिर्की, पुत्र प्रकाश तिर्की सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। मृत्यु की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग महापौर के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान महापौर रोशनी खलखो गहरे सदमे में नजर आईं। वे बार-बार बेसुध हो जा रही थीं, जिन्हें परिजन संभालते दिखे। घर में गमगीन माहौल बना हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री...