रांची, फरवरी 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री महावीर मंडल रांची महानगर की ओर से शनिवार को रांची नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो का अभिनंदन किया गया। संगठन की ओर से चर्च रोड में कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने महापौर को उनकी जीत पर शुभकामना दी और तलवार, अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधा बहाल करने और रांची को रमणीक शहर बनाने में हरसंभव योगदान करेंगी। अभिनंदन समारोह में संगठन के डॉ दिलीप सोनी ,रोहित शारदा, सतीश सिन्हा ,बादल सिंह,राजन प्रसाद, शंकर गुप्ता, संजू गुप्ता, कौशल साहू, अमन सिंह समेत बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...