देवघर, जनवरी 30 -- देवघर। राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड रांची द्वारा 27 जनवरी 2026 को अधिसूचना जारी करते हुए नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की घोषणा की जा चुकी है। निर्वाचन की घोषणा होने के बाद 28 जनवरी से महापौर एवं वार्ड पार्षद पद के लिए एनआर(नाजिर रसीद) कटना प्रारंभ हो गया है। आयोग के निर्देशानुसार 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक है नाम निर्देशन करने की तिथि निर्धारित की गई है। इसके साथ ही 5 फरवरी को नाम निर्देशन की संवीक्षा की जाएगी और अभ्यर्थियों के नाम वापस लेने की तिथि 6 फरवरी को निर्धारित है। इसके साथ ही 7 फरवरी को अभ्यर्थियों के बीच निर्वाचन का प्रतीक चिन्ह आवंटन किया जाएगा। वहीं 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा और 27 फरवरी को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है। महापौर पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता देवघर हीरा कुमार हैं। जिनसे मिली ज...