नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, व. सं। नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले 500 प्रतिभाशाली छात्रों को महापौर राजा इकबाल सिंह ने छात्रवृत्ति प्रदान की है। महापौर ने छात्रों के बैंक खातों में सीधे यह रकम भेजी है। इस अवसर पर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा सहित कई लोग शामिल रहे। इस मौके पर महापौर ने बताया कि निगम के शिक्षा विभाग ने 1514 विद्यालयों के लिए एक ऐप जारी किया है। इससे अभिभावक घर बैठे ही अपने बच्चों के गृहकार्य, कक्षा कार्य और उपस्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...