प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने शनिवार को अटाला में 'ऑपरेशन कायाकल्प योजना' के तहत (वार्ड-100) सेंट्रल अटाला स्थित अभ्युदय उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। प्रयागराज स्मार्ट मिशन के तहत विद्यालय में भवन निर्माण के अलावा स्मार्ट क्लास रूम, डिजिटल स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर लैब की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। समारोह में पार्षद सरफराज अहमद, पूर्व पार्षद गिरि शंकर प्रभाकर गिरी, नगर निगम, प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी और क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.