गोरखपुर, जुलाई 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नगर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय स्वींटन नगर में गुरुवार को "स्कूल चलो अभियान" का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर विद्यालय को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। दीप प्रज्वलित कर महापौर ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से छह से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म, पुस्तकें, स्कूल बैग तथा जूता-मोजा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।जिला यह भी पढ़ें- महापौर ने दीप प्रज्वलित कर किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ बेसिक ...