महापौर ने सुल्तानगंज से उठाया गंगाजल, देवघर-बासुकीनाथ के लिए कांवर यात्रा शुरू
पूर्णिया, अगस्त 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पवित्र श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी एवं जितेंद्र यादव ने सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी मां गंगा से पवित्र गंगाजल उठाकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर एवं बासुकीनाथ के लिए पैदल कांवर यात्रा आरम्भ किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से पूर्णिया नगर निगम परिवार सहित समस्त जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर विकास की कामना की। यात्रा प्रारंभ करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि श्रावणी कांवर यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, त्याग और सामाजिक सद्भाव का भी संदेश देती है। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ से कामना है की पूर्णिया नगर निगम निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.