वाराणसी, मई 24 -- ​वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने रविवार को खजुरी के स्टेट बैंक कॉलोनी में 40.84 लाख लागत से 360 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने और शिवपुर बाईपास स्थित कादम्बिनी लॉन के पास क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइन की मरम्मत के लिए 89.61 लाख रुपये से ट्रेंचलेस विधि द्वारा कार्य का शिलान्यास किया। आधुनिक तकनीक के उपयोग से होने वाली इस मरम्मत से सड़क को बिना खोदे सीवर व्यवस्था दुरुस्त की जा सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...