महापौर ने सिंगापुर की मंत्री को दिया आगरा आने का न्योता
आगरा, जून 18 -- सिंगापुर में आयोजित विश्व नगर शिखर सम्मेलन एवं मेयरल फेलोशिप कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर ने सिंगापुर की संस्कृति मंत्री को विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की प्रतिकृति भेंट की और उन्हें आगरा आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। समापन समारोह का आयोजन मलेशिया के ऐतिहासिक शाही महल में किया गया, जो 1800 ईस्वी में तत्कालीन राजा का महल था। ऐतिहासिक रूप से उस समय सिंगापुर और मलेशिया एक ही देश का हिस्सा थे तथा शासक मलेशिया के राजा थे। समापन कार्यक्रम की मेजबानी सिंगापुर की संस्कृति मंत्री ने की और सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों एवं महापौरों के सम्मान में विशेष दोपहर भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व के विभिन्न देशों से आए महापौरों और नगर प्रशासकों ने भाग लिया और सुशासन, पारदर्शिता तथा नागरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.