गाज़ियाबाद, मई 9 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। महापौर ने शहर के 10 वार्डों में पार्कों और सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। महापौर ने विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कविनगर ,सिटी, मोहन नगर और वसुंधरा जोन में लगभग सात करोड़ की लागत के 14 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। यह भी पढ़ें- सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण कराएंपार्कों की मरम्मत वार्ड-87 ज्ञान खंड 4 में पार्क की मरम्मत कराई जाएगी। वार्ड 81 नीतिखंड द्वितीय और वार्ड 87 इंदिरापुरम ईस्टर्न हाइट का पार्क बदहाल है। इनकी भी मरम्मत कराई जाएगी। वार्ड 76 मैक्स हॉस्पिटल के पीछे वैशाली- एक में सार्थक एनक्लेव की आंतरिक सड़कें और वैशाली-2 में विभिन्न सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। वार्ड 77 वैशाली माहगुन सोसाइटी के पार्क का सौंदर्यीकरण होगा। वार...