प्रयागराज, मार्च 1 -- प्रयागराज। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने शनिवार को एक नलकूप समेत तमाम विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। महापौर ने गोविंदपुर के चिल्ला में मिनी नलकूप का लोकार्पण करने के बाद कहा कि इससे क्षेत्र के तीन हजार घरों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। इसके अलावा महापौर ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत क्रय किए गए वाहनों के लोकार्पण के साथ-साथ मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना एवं सामान्य निधि योजना के तहत निर्मित नलकूपों एवं संबंधित कार्यों को जनता को समर्पित किया। अलग-अलग कार्यक्रमों में पार्षद निशा गुप्ता, नीलम मुन्ना शुक्ला, सुरेंद्र यादव, धीरू केसरवानी, मंशु केसरवानी, प्रदीप यादव, ओम पटेल, दुर्गेश श्रीवास्तव, अजीत सिंह, जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव, सीएनडीएस के सहायक अभियंता मिथलेश पाल, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, राधेश्याम, संघ...