कटिहार, जनवरी 23 -- कटिहार। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 44 में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा किया गया। उक्त निरीक्षण के क्रम में वार्डवासियों की समस्या को सुनने से लेकर संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी का स्थल निरीक्षण किया गया। साथ ही लाभार्थी से जल्द से जल्द मकान बनाने का अनुरोध भी किया गया। महापौर के साथ वार्ड नंबर 44 की निगम पार्षद आरती देवी एवं उपमहापौर मंजूर खान, नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण इसके साथ-साथ वार्ड के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.