हजारीबाग, अप्रैल 8 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । हजारीबाग में नगर निगम के महापौर अरविंद राणा ने वरिष्ठ राजनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया और शहर के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान महापौर ने हजारीबाग की प्रमुख समस्याओं और चल रही विकास योजनाओं की जानकारी साझा की। सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार जैसे विषयों पर दोनों के बीच गंभीर विचार-विमर्श हुआ। यशवंत सिन्हा ने महापौर अरविंद राणा को उनकी जीत पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि हजारीबाग से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और वे क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी सहयोग देते रहेंगे। महापौर अरव...