अयोध्या, अप्रैल 9 -- अयोध्या। नगर निगम के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने गुरुवार को भाजपा स्थापना दिवस समारोह के तहत विशेष अभियान के दौरान कृष्णानगर वार्ड की पलिया शाहबदी में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर महापौर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 लाभार्थियों के घर पहुंचकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। महापौर ने लाभार्थी खन्ने निषाद के घर बैठक करके जनसंवाद किया। नगर निगम से संबंधित सफाई व पेयजल सुविधा की जानकारी ली। भारत निषाद, गुड्डू, दिनेश, पुत्तीलाल को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पार्षद रमाशंकर निषाद, रवि सोनकर, सुनील जायसवाल, अजय निषाद, सुखलाल निषाद, जयप्रकाश साहू, धर्मवीर निषाद, पंकज कनौजिया, कमलेश कनौजिया, रमाकांत निषाद व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.