प्रयागराज, मार्च 19 -- रसूलाबाद घाट की हालत बद से बदतर हो रही है। गंगा का प्रवाह दोनों घाटों से दूर हो रहा है। नाले का पानी सीधे गंगा में गिर रहा है। मौके पर सीवर लाइन बिछाने का काम भी मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है। अभीतक लोग इसकी शिकायत कर रहे थे। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने गुरुवार को मौके पर जाकर घाट की बदहाली देखी। महापौर ने देखा कि महाकुम्भ के पहले स्नान के लिए बनाए गए घाट पर सन्नाटा पसरा था। घाट से गंगा का प्रवाह दूर हो गया है। महाकुम्भ और माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रवाह में की गई घेरेबंदी में जल की जगह गंदगी थी। नाले का पानी गंगा में जा रहा था। घाट की यह हालत देख महापौर ने जल निगम के इंजीनियरों से पूछताछ की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घाट की दुर्दशा देखने के बाद महापौर काफी नाराज हुए। महापौर ने जल निगम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.