प्रयागराज, मार्च 21 -- महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने शनिवार को इलाहाबाद पश्चिमी के झलवा में चार सड़कों का लोकार्पण किया। वार्ड 35 में एक करोड़ से अधिक की लागत से चारों सड़कों का निर्माण हुआ है। इनमें आंतरिक गलियां और नालियों का भी निर्माण किया गया है। लोकार्पण समारोह में महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है, जिससे नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि सड़क एवं नाली जैसी आधारभूत सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की रीढ़ होती हैं और नगर निगम इस दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। लोकार्पण समारोह पार्षद श्रीमती प्रीति गुप्ता, रामलोचन साहू, कामदेव मिश्रा, शिव भरत शर्मा, सत्यम त्रिपाठी, अमर बहादुर, अशोक गौतम, यूके प...