महापौर ने जार्जटाउन में लगाई झाड़ू
प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। स्वच्छ प्रयागराज के लिए महापौर गणेश केसरवानी ने शुक्रवार को जॉर्ज टाउन प्रीति नर्सिंग होम के सामने वाली गली में व्यापक सफाई अभियान चलाया। महापौर स्वयं सफाई के लिए झाड़ू लगाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।इस दौरान सड़कों, गलियों, नालियों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। साथ ही नागरिकों को कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद आशीष द्विवेदी, गिरजेश मिश्र, हिमालय सोनकर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.