मोतिहारी, मई 25 -- मोतिहारी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, सरकारी भवनों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर वॉल पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी व नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।

महापौर की भूमिका महापौर प्रीति कुमारी ने बताया कि नगर निगम द्वारा कराई जा रही वॉल पेंटिंग में स्वच्छता, हरित वातावरण, प्लास्टिक मुक्त शहर, जल संरक्षण व सामाजिक समरसता से जुड़े संदेशों को प्रमुखता से दर्शाया जा रहा है, ताकि लोगों में सकारात्मक सोच विकसित हो और शहर के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो। महापौर प्रीति कुमारी ने शहर में चल रहे वॉल पेंटिंग कार्यों का निरीक्षण...