सहारनपुर, मई 17 -- सहारनपुर, संवाददाता। वैश्विक इंधन संकट और ऊर्जा संरक्षण को लेकर नगर निगम में शनिवार शाम आयोजित बैठक में महापौर डॉ. अजय कुमार ने अधिकारियों को ईंधन बचत और मितव्ययता की शपथ दिलाई। इस दौरान महापौर अपनी परंपरागत सरकारी गाड़ी छोड़कर इलेक्ट्रिक कार से नगर निगम पहुंचे और अधिकारियों से भी व्यवहारिक जीवन में ऊर्जा संरक्षण के उपाय अपनाने का आह्वान किया। बैठक में नगरायुक्त शिपू गिरि, ट्रेनी आईएएस रामबरोस सरन सहित निगम के सभी अधिकारियों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ईंधन बचत एवं मितव्ययता संबंधी आह्वान को अपने जीवन में अपनाएंगे तथा राष्ट्रहित में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- निगम की बैठकों को वर्चुअल माध्यम से कराने का सुझाव महापौर डॉ. अजय कुमार ने अधि...