महापौर ने आवास और सड़क निर्माण कार्य तेज करने का निर्देश दिया
लखनऊ, मई 11 -- महापौर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ स्मार्ट सिटी कार्यालय में डूडा विभाग की समीक्षा की। बैठक का उद्देश्य शहरी विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्यों में तेजी लाना रहा। समीक्षा बैठक के दौरान महापौर ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य शहरी आवास योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की गई। महापौर ने डूडा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने भी अधिकारियों को योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.