लखनऊ, मई 9 -- शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल शनिवार की सुबह निरीक्षण पर निकलीं। इस दौरान पेपर मिल कालोनी के पास अवैध बस्तियां देखकर उधर का रुख किया। इन बस्तियों में बड़ी संख्या में बिजली कनेक्शन दिखने पर महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस स्थान पर अवैध रूप से बनाई गई झुग्गी-झोपड़ियां हटाने के लिए अफसरों को एक सप्ताह का समय दिया है। हाल ही में विकास नगर के विनायकपुरम में भीषण आग लगी थी। वहां भी बड़ी संख्या में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन मिले थे। महापौर ने अफसरों से कहा कि इस बात की जांच करें कि झुग्गियों में कैसे बिजली के कनेक्शन दे दिए गए। महापौर सुषमा खर्कवाल ने रिकॉर्ड के लिए झुग्गियों में लगे बिजली के मीटरों की फोटो खिंचवाई। महापौर ने एक स...