लखनऊ, नवम्बर 7 -- संपूर्ण समाधानी दिवस में तीन अपर नगर आयुक्त नहीं पहुंचे महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा, देना होगा स्पष्टीकरण लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में महापौर सुषमा खर्कवाल का तेवर एक बार फिर सख्त दिखा। जैसे ही महापौर सभागार पहुंचीं, उन्होंने माइक संभालते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसी को उसके कामों के लिए दौड़ना नहीं है। हर नागरिक की समस्या का समाधान होना चाहिए। वर्ष 2022 से टैक्स रिवीजन होना चाहिए। अधिकारियों की लापरवाही के कारण जनता परेशान है। महापौर ने उपस्थित कर्मियों से पूछा कि कई अधिकारी गायब क्यों हैं, जिस पर उन्हें बताया गया कि कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गए हैं। इस पर महापौर ने तीखा सवाल किया कि मुख्यमंत्री तो बिहार में हैं, यहां कौन-सा कार्यक्रम है? ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.