महापौर की कर्मचारियों से शहर हित में नियमित सफाई जारी रखने की अपील
सहारनपुर, मई 18 -- सहारनपुर, संवाददाता। महापौर डॉ. अजय कुमार ने सफाई कर्मचारियों से अपील की कि शहर के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए वे पूर्व की भांति नियमित रुप से अपना कार्य करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा की जा रही समग्र सफाई व्यवस्था में जहां शहर में और बेहतर सफाई होगी वहीं कर्मचारी हितों की रक्षा भी होगी और कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। दरअसल सफाई कर्मचारी शुक्रवार से नगर निगम में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और आज से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। रविवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी यूनियनों के नेताओं बृज मोहन चिनालिया, सोनी आजाद, अविनाश बिरला और राहुल वाल्मीकि के नेतृत्व में महापौर से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर निगम द्वारा 58 वार्डों में लागू की जा रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.