गुड़गांव, मई 16 -- गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। भीम नगर स्थित महापौर कार्यालय में शनिवार को एक विशेष जनता दरबार और संपत्तिकर शिविर लगाया गया। लोगों की सुविधा के लिए यह शिविर रविवार को भी सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को निगम की सेवाओं के लिए बार-बार चक्कर लगाने से बचाना है। महापौर राजरानी मल्होत्रा ने सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि लोगों की समस्याओं का मौके पर पर ही समाधान किया जाए। इस शिविर में लोग संपत्तिकर, पानी का बिल, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े काम आसानी से करवा रहे हैं। निगम के जोन दो की तरफ से भी यह विशेष कैंप लगाया गया है ताकि सभी को पूरा फायदा मिले। शनिवार को इस शिविर में भारी संख्या में लोग अपना काम कराने पहुंचे। यहां टैक्स के 20, पानी ...