वाराणसी, दिसम्बर 9 -- वाराणसी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को महापौर अशोक तिवारी, भाजपा के काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने अलग-अलग वार्डों में जाकर बूथों पर एसआईआर अभियान की स्थिति जानी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कोनिया और राजघाट वार्डो के बूथों पर जाकर बीएलओ से फॉर्म वितरण, जमा और मैपिंग के बारे में जानकारी ली। उनके साथ मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, गोपाल गुप्ता, शुभम चौरसिया, दीपक कुशवाहा, साहेब लाल सेठ, सुनील सोनकर आदि रहे। नार्मल स्कूल (शिवपुर) में महापौर अशोक तिवारी और भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने संयुक्त रूप से एसआईआर के कार्य की प्रगति जानी। अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि एसआईआर फार्म मैपिंग में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इस दौरान पार्षद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.