सहारनपुर, दिसम्बर 7 -- सहारनपुर। महापौर और नगर निगम लिपिक के बीच हुए विवाद के बाद हड़ताल पर आए कर्मचारियों ने रविवार को अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। उप्र स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ की मध्यस्थता के बाद नगर निगम कर्मियों व महापौर के बीच हड़ताल खत्म करने पर सहमति बन गई। लिपिक की ओर से भी पत्र लिखकर कहा गया कि सदभावना के साथ आपसी मतभेद दूर हो गये है। बता दें कि नगर निगम में तीन दिन पहले महापौर ने जन्म-मृत्यु अनुभाग कार्यालय का निरीक्षण किया था। वहां लिपिक सुरेंद्र कुमार की कार्यप्रणाली पर उन्होंने सवालियां निशान लगाये थे। लिपिक की ओर से कुछ गलत बयानबाजी करने पर मेयर डॉक्टर अजय सिंह आक्रोशित हो गये थे और लिपिक का कॉलर पकड़ते हुए कार्यालय से बाहर निकाला था और अपने गनर से अपने कार्यालय तक बुलाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.