वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी। सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 4 से 11 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय सीनियर महिला पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष महापौर अशोक तिवारी हैं। बुधवार को प्रतियोगिता की तैयारी को परखने महापौर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार भी मौजूद थे। महापौर और डीएम ने खिलाड़ियों के साथ वॉलीबॉल खेल कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...