गिरडीह, मार्च 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मनोज कुमार ने समाहरणालय सभागार में गिरिडीह नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर श्रीमती प्रमिला मेहरा तथा सभी 36 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और स्थानीय स्वशासन की नई शुरुआत का प्रतीक रहा। महापौर एवं सभी वार्ड पार्षदों ने संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के दौरान सभागार में उत्साह और उल्लास का माहौल देखा गया। समारोह में डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, एसी विजय सिंह बिरुआ, एसडीओ श्रीकांत विस्पुते समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। अपने संबोधन में प्रमंडलीय आयुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.