नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम के महापौर-उपमहापौर चुनाव के संबंध में इस सप्ताह अधिसूचना जारी होगी। निगम सूत्रों के अनुसार महापौर-उपमहापौर चुनाव 27 से 30 अप्रैल के दौरान होंगे। इन्हीं तिथियों में महापौर-उपमहापौर चुनाव के लिए नामांकन सचिव कार्यालय में होंगे। इससे पहले उपराज्यपाल की ओर से महापौर चुनाव कराने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से महापौर चुनाव के लिए 14 विधायकों को मनोनीत किया जाएगा। इसमें विधानसभा में संख्या बल के मद्देनजर राजनीतिक दलों के विधायकों का मनोनयन होगा। इस आधार पर भाजपा के 11 और आम आदमी पार्टी के तीन विधायक मनोनीत किए जाएंगे। महापौर चुनाव में कुल 250 पार्षद, 14 विधायक, लोकसभा के दिल्ली के सभी सात सांसद व तीन राज्यसभा सदस्य मतदान ...