महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि 15 जून तक हर हाल में नालों और सीवर लाइनों की सफाई का काम पूरा होना चाहिए।
वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि 15 जून तक हर हाल में नालों और सीवर लाइनों की सफाई का काम पूरा होना चाहिए। शुक्रवार को सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी के कार्यालय में समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक जून से नाला और सीवर सफाई का विशेष अभियान शुरू होगा। नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारी इसकी निगरानी करें। महापौर ने कहा कि ढाई करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई सुपर सकर मशीन का उपयोग किया जाए और अन्य मशीनों का इस्तेमाल किया जाए। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह, जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर कमल सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मेयर ने 15 जून तक नाला सफाई और अतिक्रमण हटाने का दिया अल्टीमेटम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.