महापुरूषों को नमन करना हमारे लिए औपचारिकता नहीं बल्कि सौभाग्य की बात-रतनलाल मांझी
बोकारो, अप्रैल 12 -- झारखंड की माटी के महान सपूत और अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला देने वाले क्रांतिवीर सिद्धो और कान्हो की जयंती आज बोकारो में शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित इस विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर वीरों की शहादत को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि आज का दिन हर झारखंडी के लिए आत्मसम्मान और गौरव का दिन है। कहा सिद्धो कान्हो ने उस समय अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंका था जब उनकी सत्ता का सूरज कभी अस्त नहीं होता था। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले इन महापुरुषों को नमन करना हमारे लिए केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सौभाग्य की बात है। बोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.