सहारनपुर, अप्रैल 3 -- दीवानी कहचरी के बार प्रांगण में अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महर्षि कश्यप की जयंती मनाई। इसके साथ ही महर्षि कश्यप के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। बार हाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर ने दीप प्रज्जवलित किया। इसके साथ ही महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर भी है। भगवान महर्षि कश्यप के बारे में वेदों और पुराणों में वर्णित है कि कश्मीर भगवान महर्षि कश्यप की तपोभूमि है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने महापुरुषों के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी, महासचिव पालम राणा, पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता, अभय सैनी, अजय कौशिक, स्वराज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.