सहारनपुर, अप्रैल 20 -- सहारनपुर, संवाददाता। महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है। जिले भर में बीट के सिपाही महापुरूषों की प्रतिमाओं पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही सीसटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। पुलिस यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि पूर्व में महापुरूषों की प्रतिमा खंडित करने को लेकर विवाद हो चुके हैं। एसएसपी ने जनपद के थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने जिलेभर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत प्रत्येक बीट के सिपाही को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित प्रतिमाओं की नियमित निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिपाही रोजाना प्रतिमाओं का जायजा लेंगे और उनकी स्थिति की फोटो खींचकर उच्च अधिकारियों को भेजेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.