महापुरुष के नाम पर हो पुल का नामकरण
हरदोई, मार्च 10 -- हरपालपुर। अमर ज्योति सेवा संस्थान ने अर्जुनपुर-बड़ागांव के पास रामगंगा नदी पर नवनिर्मित पक्के पुल के नामकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र भेजा है। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह 'रानू' के माध्यम से प्रेषित इस पत्र में क्षेत्र की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए पुल का नाम महापुरुषों के नाम पर रखने का सुझाव दिया गया है।संस्थान के महासचिव प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सेतु के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं: 'विवेकानंद सेतु', 'सुभाष सेतु' अथवा पूर्व प्रधानमंत्री 'अटल सेतु'। पत्र में कहा गया है कि इन महान विभूतियों के नाम से पुल की पहचान होने पर समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।इस अवसर पर मुन्नू लाल पांडेय, राम प्रताप पांडेय, अखिलेश दीक्षित और अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे हैं।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.