आजमगढ़, जनवरी 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने मंगलवार को शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज में किया। उन्होंने जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया। इस मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है, वे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में बढ़ाने के लिए फार्म-6 घोषणा पत्र के साथ भरकर अपने बीएलओ अथवा मतदाता पंजीकरण केंद्र पर जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित एवं संशोधन इत्यादि के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है और आवेदन फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.