बहराइच, मार्च 7 -- बहराइच, संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शनिवार को स्व. सुखदराज सिंह क्षत्रिय भवन हनुमानपुरी कालोनी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री राम एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हुए समाज को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन उत्तराधिकारी चहलारी नरेश आदित्य भान सिंह व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने की। महासभा के सरंक्षक पूर्व विधायक राम अचल सिंह सेंगर ने कहा कि क्षत्रिय समाज के लोग रक्षक होते हैं। आज के दौर में संगठित होकर रहने पर किसी की रक्षा की जा सकती है। ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं को समाज के महापुरुषों से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान का कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.