महापुरुषों के विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक
पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- पूर्णिया। महानंदा सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती सादगी एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता (राजस्व) मुकेश कुमार मुकुल एवं अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व) ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन मूल्यों, विचारों एवं सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के जो विचार इन महापुरुषों ने दिए हैं, वे आज भी हम सभी के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: गांधी जयंती पर सामाजिक सरोकार का संदेश : स्वच्छता की पहल से सेवा का सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.