महापुरुषों के नाम पर होंगे हसनपुर के प्रमुख चौराहे
अमरोहा, जून 5 -- नगर के प्रमुख चौराहों का नामकरण महापुरुषों के नाम पर होगा। तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने गुरुवार को ये घोषणा की। यहां व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान 74/22 पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष का स्वागत भी किया। अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। कहा कि हर वर्ग का ध्यान रख नगर में विकास कार्य कराए गए हैं। सड़क, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की गई है। शहर में प्रवेश द्वार संग गजरौला व संभल अड्डे पर फव्वारे बनवाए गए हैं। इस दौरान व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता ने पालिकाध्यक्ष के तीन वर्ष के कार्यकाल को सफल बताया। कहा कि नगर का व्यापारिक माहौल सुरक्षित एवं सुगम हुआ है। इस दौरान तरुण अग्रवाल, पंकज भटनागर, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.