भदोही, अप्रैल 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कंसापुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को पार्टी की बैठक हुई। इस दौरान महर्षि कश्यप और राजा निषादराज गुह्य की जयंती पर उन्हें याद किया गया। साथ ही संगठन मजबूती पर चर्चा भी की गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप निषादराज गुह्य के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। महापुरुषों की पूजा एवं उनके धाम के दर्शन से व्यक्ति की दशा और दिशा दोनों सुधर जाती है। समाजवादी सरकार ने निषादराज जयंती पर अवकाश किया गया था। लेकिन भाजपा सरकार ने उसे समाप्त कर दिया। कहा कि तीनों विधानसभा के हर जोन सेक्टर में 14 अप्रैल को डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने महापुरूषों के नाम पर सत्ता तो हासिल किया, लेकिन उसमें भी जाति एवं धर...