मुरादाबाद, मई 17 -- मुरादाबाद। सम्राट पृथ्वीराज चौहान एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। चेयरमैन हाउस, निकट रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने भगवान श्रीराम और मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण करके किया। इस दौरान सम्राट पृथ्वीराज चौहान और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने पृथ्वीराज चौहान और महाराणा प्रताप के जीवन, शौर्य और संघर्ष पर विशेष प्रकाश डाला। राष्ट्रहित में उनके योगदान की चर्चा की। मुख्य वक्ता प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने पृथ्वी राज चौहान और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के राष्ट्रीय स्वाभिमान, देश भक्ति, शौर्य, कूटनीति, त...