देवरिया, अप्रैल 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महापुरुषों के सम्मान एवं उनके विचारों के संरक्षण को शुरू की गई डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत जनपद में सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों का संरक्षण, सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। योजना के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 10-10 स्थलों का चयन कर स्मारकों का कायाकल्प किया जाएगा। जनपद में भी चिन्हित स्थलों का सर्वेक्षण कर सूची तैयार की जा रही है। योजना के तहत मूर्तियों को सुरक्षित रखने के लिए टिकाऊ शेड का निर्माण, अतिक्रमण रोकने हेतु बाउंड्रीवॉल या रेलिंग के साथ गेट की व्यवस्था तथा समग्र सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- मझौलीराज मुख्य चौराहे का नाम आंबेडकर चौक रखने की मांग हरित क्षेत्र, बैठने के लिए बेंच, पाथवे एवं रात्रि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.