महापुरुषों की प्रतिमाओं पर लगाएंगे छत्र व बाउंड्रीवॉल
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास की मूर्ति पर छत्र व बाउंड्रीवाल भी बनाएंगे। डबल इंजन सरकार हर बेघर को घर, हर खेत तक पानी, नौजवान को कार्य दिला रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को भी लाभान्वित कर रही है और यही सर्वसमावेशी विकास का मॉडल भी है। सीएम ने कहा कि गांवों में बिरले ही लोग पुश्तैनी जमीन पर मकान बनाते थे, अधिकांश लोग ग्राम-आबादी की भूमि पर मकान बनाए थे। लेकिन उनका नाम कभी नहीं चढ़ता। जब उसका मकान टूटता था तो वह गरीब प्रताड़ित होता था। पहली बार पीएम स्वामित्व के तहत घरौंनी योजना में ऐसे लोगों को हक उपलब्ध कराया है। यूपी इस योजना में नंबर एक पर है। आत्मनिर्भर भारत- आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना साकार होगी। आज एक साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.