वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी, मुख्य संवादाता। शंकराचार्य की पुरी पीठ से जुड़े दंडी संन्यासी वनवैभवारण्य सरस्वती ने देश भर से प्रकाशित होने वाले कैलेंडरों में सुधार का अनुरोध किया है।

कैलेंडर में सुधार का अनुरोध उन्होंने कहा है कि सनातन संस्कृति से जुड़े महापुरुषों की जयंती अथवा पुण्यतिथि के दिन के आगे कोष्ठक में अंग्रेजी तारीख न लिखी जाए। इससे नई पीढ़ी के लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि उनकी तरफ से कैलेंडर बनाने और छापने वालों को यह दिशा निर्देश जारी किया जाय।

उदाहरण के रूप में अस्सी स्थित दक्षिणामूर्ति मठ के प्रभारी स्वामी वनवैभवारण्य सरस्वती ने उदाहरण देते हुए बताया कि पुराने साधु-संतों, महात्माओं, ऋषि मुनियों के प्राकट्योत्सव/जन्मोत्सव अथवा पुण्यतिथि का दिवस कई कैलेंडरों में...