गिरडीह, मार्च 26 -- तिसरी। हिंदू धर्म के महापर्व रामनवमी को लेकर तिसरी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और रामनवमी पूजा व जुलूस के दौरान कोई भी चूक या अनहोनी न हो इसके लिए पूरी सक्रियता और गंभीरता के साथ हर पहलू पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में तिसरी पुलिस ने तिसरी थाना क्षेत्र के मुस्लिम इलाका पलमरुआ सहित सठनाल, नईयाडीह, भूरंगोडीह, कासीटांड़, कमरटांड़, चंदौरी व ककनी आदि गांवों में गुजरने वाले रामनवमी जुलूस के मार्गों पर स्थित घरों की छतों का ड्रोन कैमरा चलाकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने जिस गांव के जिन मार्गों से जुलूस गुजरेगा, उन गांवों के जुलूस गुजरने वाले मार्गों पर स्थित घरों की छतों पर रखे गए हर एक वस्तुओं को हटाने का काम कर रही है। पुलिस बारी-बारी से उक्त सभी गांवों में जाकर यह कार्रवाई की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.