चक्रधरपुर, मार्च 23 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, मनोहरपुर तथा गोईलकेरा में चैती छठ पूजा का खरना सोमवार को संपन्न हो गया। मंगलवार को छठव्रतधारी डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे। सोमवार की सुबह छठव्रती दिनभर उपवास किया। वहीं शाम को स्नान करने के बाद खरना का प्रसाद तैयार किया। खरना के प्रसाद तैयार होने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों का प्रसाद ग्रहण के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। मंगलवार को व्रतधारी डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे। जबकि बुधवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद छठ पूजा संपन्न हो जाएगा। चार दिनों तक चलने वाली महापर्व छठ रविवार को नहाय-खाये के साथ शुरू हो गया है। वहीं खरना का प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोग छठव्रति के घर पहुंचते हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.