महापर्व अष्टानिका पर उमड़ रहे हैं जैन श्रद्धालु
गिरडीह, जुलाई 27 -- डुमरी, प्रतिनिधि। जैन धर्म के दूसरे सबसे बड़े महापर्व अष्टानिका का आयोजन सम्मेद शिखर सहित इसरी बाजार स्थित दिगंबर जैन बीसपंथी जिनालय में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ जारी है। रविवार को मंदिर परिसर मंत्रोच्चार, भगवान की आरती और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे, जहां विधि-विधान से जलाभिषेक, पूजन और आरती की गई। यह भी पढ़ें- श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के छठे दिन सिद्ध परमेष्ठी के 256 गुणों की आराधनाआयोजन में मुख्य यजमान रविवार की पूजा के मुख्य यजमान पीएनडी जैन उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन, उनकी धर्मपत्नी सीमा जैन, पुत्री सिद्धि जैन, पुत्र श्रेयांश जैन एवं समस्त परिवार रहे। वहीं 1008 श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के पुण्यार्जक के रूप में प्रवीण जैन-रेखा जैन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.